राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत.
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क. भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार की संध्या बोकारो थर्मल कार्यकाल में हुई. बैठक में डीवीसी एस पौंड से बोकारो थर्मल कॉलोनी एवं विद्यालयों के रास्ते हाइवा डंफरों से छाई ट्रांसपोर्टिग किए जाने का विरोध किया गया. साथ ही डीवीसी प्रबंधन व प्रशासन से कॉलोनी के रास्ते प्लांट तक अवैध तरीका से किए जाने वाले छाई ट्रांसपोर्टिग पर रोक लगाने की मांग किया गया.
बैठक में उपस्थित भाजपा के वरीय नेता श्रवण सिंह ने कहे कि बोकारो थर्मल एस पौण्ड से रेलवे रेक लोडिंग हेतु फ्लाई ऐश (साई) का परिवहन निर्धारित मार्ग के स्थान पर अवैध रूप से डीवीसी कॉलोनी परिसर, कॉलेज एवं विद्यालय के समीप से कराया जा रहा है. जबकि इस परिवहन के लिए कुरपनिया- जररंगडीहोकर लगभग 11-12 किलोमीटर का मार्ग निर्धारित है. इसके बावजूद परिवहनकर्ता एवं संबंधित एजेंसियों केवल दूरी कम कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मार्ग की अवहेलना कर रही है. जिससे स्थानीय नागरिकों विद्यार्थिचों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जीवन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.अधिकांश वाहन क्षमता से अधिक (ओवरलोड) फ्लाई ऐश का परिवहन भी कर रहे हैं जिससे सड़के भी खराब हो रही है.अविलंब रोक नहीं लगाई गई तो भाजपा ट्रांसपोर्टिग रोको आंदोलन करेगी. इसके अलावे सात सूत्री मांग पत्र भी डीवीसी प्रबंधन को दिया गया. इस अवसर पर सीमा देवी, दीपक वर्मा, विश्वनाथ यादव,रामचंद महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: डीडीसी ने बरवाडीह में योजनाओं की समीक्षा की, आवास निर्माण में लापरवाही पर सर्टिफिकेट केस की चेतावनी