संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कांग्रेस पर विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाया तथा इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया. जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर स्पष्ट नीति अपनाने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए दोहरी राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व जनता के हितों से जुड़े विषयों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं.
प्रारंभ से कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की पोषक रही है. नैतिक रूप से कांग्रेस पार्टी को इस पर बात करने का अधिकार नहीं है, आज पूरी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में भ्रष्टाचार पर बहस करने से कतरा रही है और लोगों को दिगभ्रमित करने का काम कर रही है. समय के साथ जनता ने कांग्रेस को जवाब देने का काम किया है. आज कांग्रेस पार्टी बरगद के पेड़ से सिकुड़ते-सिकुड़ते गमले के पौधे के रूप में दिखाई दे रही है. यह कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता का ही परिणाम है. कांग्रेस की नियत और नीति को जनता समझ चुकी है.
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने कथित दोहरे रवैये पर जनता से जवाब देना चाहिए.
कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. पुतला दहन कार्यक्रम में श्याम नारायण दुबे, विजयानंद पाठक, शिवकुमार मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, अजय सिंह, डा० विपुल गुप्ता, ज्योति पांडे, अरविंद गुप्ता, भोला पांडे, श्वेतांग गर्ग, शुभम प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, शशि भूषण पांडेय, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, सरवन गुप्ता, अर्जुन सिंह, राकेश तिवारी, ईश्वरी प्रसाद, अजय सिंह, मनीष पांडे, बैजनाथ शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक चौबे, सूरज शुक्ला, रूद्र सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, दीपक पांडे, चंद्रकांत सिंह, प्रकाश राय, विवेक शर्मा, सरवन गुप्ता, शैलेश सिंह, लवली गुप्ता, रीना किशोर, पुष्पा देवी, आनंद सिंह, राम भक्त, आकाश कुमार, किशन मखड़िया, मनोज गोस्वामी, उमेश रजक, जितेंद्र तिवारी, सुजाता सिंह सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
यह भी पढ़ें: गांडेय के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन