संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल में JPSC, JSSC CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित भारी धांधली और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने उग्र प्रदर्शन किया. भाजयुमो पलामू जिलाध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद कार्यालय मैदान से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला और समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं द्वारा सीटें बेचने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर बीते करीब एक सप्ताह से राज्य के छात्र रांची में आंदोलनरत हैं. इसके बावजूद राज्य सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि परीक्षा माफियाओं के साथ सरकार की साठगांठ है.
भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने पलामू उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वर्ष 2019 के बाद से आयोजित सभी JPSC, JSSC CGL एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की गई. इसके साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग रखी गई. नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की.
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि 14वें JPSC गड़बड़ी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते का सिर्फ इस्तीफा देना काफी नहीं है, उन पर मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए. इसके अलावा JPSC के तीनों सदस्यों की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई.
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र पांडे, दुर्गा जौहरी, विपुल कुमार गुप्ता, विश्वजीत पाठक, राजहंस अग्रवाल, शंभू पासवान, लवली गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन शुभम प्रसाद ने किया.
इस अवसर पर विजय ठाकुर, शिवकुमार मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, विजय कुशवाहा, ज्योति पांडे, अभिमन्यु तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश पप्पू, सुधीर प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा, राजकुमार मेहता, अर्जुन सिंह, सरवन गुप्ता, प्रियारंजन पाठक, समर्पण, वीरेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार गुप्ता, विजय शर्मा, लाल प्रसाद यादव, संदीप कुमार, राजेश चंद्रवंशी, सोनू सिकंदर, महादेव प्रसाद यादव, आशीष कुमार सिंह, रोहित कुमार मेहता, सतीश पासवान, प्रकाश कुमार यादव, चंदू चंद्रवंशी, राजगोविंद सिंह, शंकर शुक्ला, हीरालाल यादव, जमुना प्रसाद सिंह, संजय भूषण, श्याम देव सिंह, अनिल कुमार रवि, रीना किशोर, रेणु देवी, अर्चना देवी, प्रफुल्ल कुमारी, सुमन गुप्ता, संदीप कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: इलाज के दौरान झुलसी महिला की मौत, विधायक समीर मोहंती ने माफ कराया अस्पताल का ₹42 हजार का बिल