सिल्ली के कोचाजारा के समीप रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच 

Ark Sahuliyar

थाना क्षेत्र के कोचाजारा गांव के समीप रेलवे पटरी पोल संख्या 361/15 मे एक युवक का शव मिला है.

न्यूज़11 भारत 
सिल्ली/डेस्क:
थाना क्षेत्र के कोचाजारा गांव के समीप रेलवे पटरी पोल संख्या 361/15 मे एक युवक का शव मिला है. स्थानीय लोगों ने शव देखकर सिल्ली थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतक की पहचान चोकेसेरेंग गांव निवासी मनोहर महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

कारण स्पष्ट नहीं 
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हादसा है या हत्या का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. सिल्ली पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.