न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पाटपुर गांव निवासी युवक रवि बेहरा का शव एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. परिजनों के मुताबिक, रवि रात को खाना खाकर सामान्य रूप से घर में सोया था, लेकिन देर रात वह कब बाहर निकल गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी. सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तब उनकी नजर पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. इस अप्रत्याशित घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए अपने स्तर से गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है.
यह भी पढ़ें- रामगढ़: सिरका परियोजना के चेक पोस्ट पर दो नकाबपोश अपराधियों ने की दो राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस