Breaking: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची पहुंचे, आदित्य साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्व

News11 Bharat,Pramod Kumar,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंचे हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत अभिनंदन करने पहुचे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेता पहुचे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय पूरी तरह सज कर तैयार हो चुका है. उनके लिए रेड कारपेट बिछाए गए है, सजावट फूलों से की गई है. वहीं सारी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए व्यवस्था समिति सुबह से अपने-अपने काम पर लग चुके है. 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड आगमन से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन्हें इस बात की उम्मीद है कि झारखंड में उनकी कदम पड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती मिलेगी. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दो दिवसीय दौरे पर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. 

यह भी पढ़ें: 8 जून तक सभी JMM विधायक रहेंगे रांची में, राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने जारी किया निर्देश