BREAKING NEWS: निलंबित IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

Dipali Kumari

विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गयी है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. करीब एक साल से जेल में बंद विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से आख़िरकार बेल मिल गयी है.

विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच में विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बताते चलें 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट से विनय चौबे की जमानत खारिज ख़ारिज हो गयी थी. जमीन घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी.