न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रांची के गैलेक्सी मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मामले की सूचना मिलते ही जांच करने के लिए झारखंड जगुआर के BDDS टीम मौके पर पहुंची है. साथ ही सुखदेव नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है. पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही पूरे बिल्डिंग की बम निरोधक दस्ता जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार ईमेल के जरिए पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. बताते चलें इससे पहले भी कई बार पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. हालांकि
जांच में अबतक कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है.