BREAKING: कांग्रेस ने प्रणव झा को झारखंड से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, AICC ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. झारखंड से प्रणव झा को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. उनके साथ पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को भी कर्नाटक से टिकट दिया गया है. मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं राजस्थान से वर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है. तमिलनाडु से कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है.