न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो के हत्या के मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने कोलकाता के लाल बाजार पुलिस मुख्यालय में आत्म समर्पण कर दिया है. 19 साल बाद शकुंतला ने हथियार डाले हैं. बता दें कि शकुंतला 10 लाख का इनामी नक्सली है. जमशेदपुर पुलिस शकुंतला को रिमांड पर लेगी. बता दें कि 4 मार्च 2007 के जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की घाटशिला के बाघुरिया फुटबॉल मैदान में हत्या हुई थी. हत्या के बाद शकुंतला महतो ने सांसद के शव पर डांस भी किया था. शकुंतला महतो पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी की रहने वाली है.
यह भी पढ़ें: Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!