न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू के खिलाफ एसीबी ने जांच पूरी करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट विजिलेंस की विशेष कोर्ट में दाखिल की गयी है. सिमडेगा होमगार्ड कार्यालय में तैनात आरोपी पर ड्यूटी लगाने के एवज रिश्वत की मांग करने का आरोप है. मुंशी राजू कुमार साहू ने होमगार्ड जवान श्रवण गोप से ड्यूटी लगाने के बदले 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने पर एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कर ट्रैप टीम का गठन किया था. 21 मई 2026 को एसीबी ने जाल बिछाकर राजू कुमार साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था. कार्रवाई के दौरान उसके पास से 21,000 रुपये बरामद किए गए थे. अब जांच पूरी होने के बाद अभियोजन ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है. मामले की सुनवाई 20 जुलाई को विशेष एसीबी कोर्ट में होगी.
यह भी पढ़ें- सत्यभामा अपार्टमेंट के पास फायरिंग करने के आरोपी राजू महतो को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज