रिश्वत कांड के आरोपी मुंशी राजू साहू की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रिश्वत कांड मामले के आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू की जमानत याचिका पर आज (5 जून) सुनवाई हुई. यह सुनवाई विजिलेंस की विशेष कोर्ट में की गई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच एजेंसी से केस डायरी और साक्ष्य प्रतिवेदन की मांग की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी लगाने के एवज में होमगार्ड जवान से 7000 रुपए की घूस की मांग की थी.

जिसके बाद इस मामले को लेकर होमगार्ड जवान श्रवण गोप ने एसीबी से इस मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी ने इस मामले का सत्यापन करते हुए एक टीम का गठन किया था और 21 मई 2026 को जाल बिछाकर घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. एसीबी ने आरोपी राजू कुमार साहू के पास से 21000 रुपए बरामद किया था.

यह भी पढ़ें: लातेहार के जंगल में मिली सरकारी दवाइयां, बाबूलाल मरांडी के सवाल के बाद हरकत में आया प्रशासन