रिश्वत कांड: राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर विजिलेंस की विशेष कोर्ट में हुई सुनवाई

Ark Sahuliyar

ACB ने केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. एसीबी ने केस डायरी और जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट समय मांगा है. याचिका पर अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी. 8 जुलाई को बुढ़मू अंचल के राजस्वकर्मी राजेश किशोर  रवि और उनके भाई गौतम  किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. साड़म  मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. एसीबी का आरोप है कि सीओ के कहने पर  राजस्व कर्मचारी और उनके भाई  ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. मामले में 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने सीओ  सच्चिदानंद कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया था. 

यह भी पढ़ें- कांके रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर, कई वाहनों को लिया चपेट में... एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल