बुंडू के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा का तबादला, मोहन लाल मरांडी ने संभाली कमान

Pramod Kumar,News11 Bharat,

संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क:  झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल के बीच बुंडू अनुमंडल को नया एसडीएम मिल गया है. किस्टो कुमार बेसरा का तबादला होने के बाद मोहन लाल मरांडी ने बुंडू के नये एसडीएम के रूप में योगदान देकर पदभार संभाल लिया है. अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने नये एसडीएम मोहन लाल मरांडी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं अधिकारियों और कर्मियों ने भी किस्टो कुमार बेसरा को विदाई दी.

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि किस्टो कुमार बेसरा ने एसडीएम के रूप में बेहतर कार्य किया और अभिभावक की तरह सभी को साथ लेकर काम किया.

वहीं, निवर्तमान एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि बुंडू में उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा और उन्हें अधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों का भरपूर सहयोग मिला. नये एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता होगी.

बुंडू अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने प्रखंड और अंचल कार्यालय महागामा का किया निरीक्षण