कार्यक्रम घोषित कर मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत बरंगा पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क:  मनोहरपुर प्रखण्ड अंतर्गत बरंगा पंचायत भवन के सभागार में बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर स्पायर संस्था, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मनोहरपुर पीएलवी टीम,पंचायत प्रतिनिधियों,पंचायत के बुद्धिजीवी सम्मानित सदस्यों के प्रयास से ड्रॉप आउट बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया गया. संपूर्ण बरंगा पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया. 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहरपुर भाग एक के जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो,मुखिया श्रीमती ओनामी कोड़ा,पंचायत सचिव अमृता बाड़ा,पंचायत समिति सदस्य कुईली मिंज, ग्राम मुन्डा रमाकन्त महतो, गोपीपुर मुन्डा पोरेश चन्द्र महतो, स्पायर संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश लागुरी,मंजू सवैया,पंचायत के बुद्धिजीवी सदस्य सेवा निवृत शिक्षक तुराम लामाय, तिला तिर्की,शैलेन्द्र समद,ग्रामीण महिला,पुरुष,बालक बालिकाएं उपस्थित थे.

डालसा पीएलवी टीम के सदस्यों द्वारा बाल श्रम, बाल तस्करी,बाल विवाह एवं नशापान के संबंध में जानकारी दी गई .कार्यक्रम उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त पंचायत को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई. मौके पर अशोक महतो,जेराई हेम्ब्रोम, सुनील सुरीन ,अनिल महतो आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: आंधी-तूफान के बाद मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी