न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: बुधवार सुबह मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग स्थित रबंगदा घाटी में एक कार OR 19J 2832 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. घटना जराइकेला थाना क्षेत्र की है. कार राउरकेला से मनोहरपुर की तरफ़ जा रहा था.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर कार के अंदर कोई नहीं मिला. पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी शुरू की है और कार के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का मानना है कि मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण कार खाई में गिर गई होगी. मामले की आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त