बोकारो से नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला, हाई कोर्ट अब CBI जांच पर कर रहा विचार

Dipali Kumari

कोर्ट यह मामला सीबीआई को देने पर विचार कर रही है.

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
बोकारो से नाबालिग लड़की के गायब होने के मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट यह मामला सीबीआई को देने पर विचार कर रही है. राज्य सरकार को मामले में NOC एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. वहीं CBI को भी मामले में कंप्लायंस को लेकर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी. 

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रोहित विंसेंट मार्की ने और राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने व केंद्र की ओर से ASGI प्रशांत पल्लव ने पक्ष रखा. मामले की सुनवाई न्यायाधीश एस एन प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ में हुई. मामले में नाबालिग की मां की ओर से बियस कॉर्पस दाखिल की गई है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे