न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में छात्र आंदोलन और तूल पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में डालटेनगंज का रहने वाला विनय विश्वकर्मा नामक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने फेसबुक के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अभद्र टिप्पणी और गाली पोस्ट कर पूरे राज्य में खलबली मचा दी है. उधर इस पोस्ट के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में विनय विश्वकर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और साथ ही 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया तो झारखंड मुक्ति मोर्चा स्वत संज्ञान लेगी.