रांची के कांके रोड पुलिस लाइन के बाहर से चैन स्नैचिंग की कोशिश, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Pramod Kumar,News11 Bharat,

एक बाइक सवार चढ़ा पुलिस के हत्थे, महिला ने पहन रखी थी रोल्ड गोल्ड की चेन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के कांके रोड पुलिस लाइन के बाहर चैन स्नैचिंग की कोशिश की गयी. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. बाइक सवार चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है. स्थानीय लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. डॉक्टर के पास जाने के दौरान महिला के गले से की गई थी चैन स्नैचिंग की कोशिश. पीड़ित महिला ने जानकारी दी की कि उसने असली सोने की नहीं, बल्कि रोल्ड गोल्ड की नकली सोने की चैन पहनी हुई थी. नकली सोना का चैन मिलने के बाद बाइक सवार अपराधी चैन फेंक कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: आदित्यपुर में भाजपा ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को की श्रद्धांजलि अर्पित