न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है. अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई है कि वे दिन दहाड़े अपराध को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं, रांची में चैन स्नैचिंग की घटनाएं तो आम हो गई हैं. बरियातू थाने की पीछे दिनदहाड़े चेन छिनतई हो गई है. महिला के गले से चैन स्नैचिंग कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. चेन स्नेचिंग की यह वारदात CCTV में कैद हुई हुई है.
अर्पण विला, विद्यापति मार्ग तेतर टोली गेट के पास की यह घटना है. बरियातू थाना के पास से सब्जी लेकर लौट रही एक महिला को उचक्कों ने निशाना बनाया है. अपाचे बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने शातिर अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.
रांची शहर में छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों और विशेषकर महिलाओं में डर का माहौल है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: ई रिक्शा के लिए नई मुसीबत! चाईनीज ऐप से किए जा रहे हैं हैक! न्यूज11 भारत की टीम ने लगाया सच्चाई का पता