हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, आज 2 घंटे देर से चलेगी ट्रेन

Dipali Kumari

हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. आज 15 अगस्त 2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे के बजाय अब शाम 4:30 बजे हटिया स्टेशन से रवाना होगी. रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए नए प्रस्थान समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: रांची में चोरों का आतंक, एक साथ 6 दुकानों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस