विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली. चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस संबंध में पीड़ित देहर गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार शर्मा ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन दिया है. चोरी हुई बाइक की संख्या JH-13-G-8652 है.
आवेदन मिलते ही चौपारण थाना के ASI बादल महतो ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को चिन्हित कर बाइक बरामद कर ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें: AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल