चौपारण थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Pramod Kumar,News11 Bharat,

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

चौपरण/डेस्क:  चौपारण थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार कांड संख्या 163/25 के अभियुक्त चांद साह उर्फ फजले हसन पिता मोशीर साह, ग्राम चयकला, थाना चौपारण को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा मामला NI एक्ट सी 3550/23 से जुड़ा है. इस केस के वारंटी अभियुक्त पंकज कुमार पिता मानकी रविदास, ग्राम केंदुआ, थाना चौपारण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे. विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: देवरी खुर्द पंचायत में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी