मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे पाकुड़, नो-मैप वाले मतदाताओं के घर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच

News11 Bharat,Pramod Kumar,

पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का जायजा लेने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे. उन्होंने पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और SIR कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नो-मैप वाले मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके दस्तावेजों की जांच की. उन्होंने मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

के. रवि कुमार ने कहा कि SIR के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटने न पाए. इसी उद्देश्य से नो-मैप वाले मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के खेत हुई जलमग्न, धान का चारा डूब जाने से सड़ने की आशंका