मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की है. सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए हेमन्त सोरेन ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है. लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई स्थान नहीं है. राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क और जनमत से दिया जाना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ. लोकतंत्र को हिंसा नहीं, संवाद और सम्मान मजबूत बनाते हैं.

पश्चिम बंगाल में सांसद .@abhishekaitc जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है।

लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई स्थान नहीं है। राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क और जनमत से दिया जाना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से।

मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ तथा…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 31, 2026

यह भी पढ़ें- ममता दीदी, अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें, सुरक्षा और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करेंगे: डॉ इरफान अंसारी