न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य में छात्रों के जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों के हित में जो भी उचित होगा, राज्य सरकार वही निर्णय लेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से देख रहे हैं. सरकार के आंख-कान खुले हैं और संवेदनशीलता भी है. मैं सीना चीरकर यह नहीं दिखा सकता कि हम कितने गंभीर हैं, लेकिन सरकार लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
उन्होंने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और अनुसंधान का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही राज्य की जनता को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिसके पीछे पड़ते है ठीक कर के रहते है. जांच एजेंसी के उत्तर और अनुसंधान का इंतजार है. बहुत जल्द राज्य के लोगों को इस विषय पर बताएंगे. छात्रों के समर्थन में सरकार की ओर से प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) भेजे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संविधान और नियमों के अनुरूप ही छात्रों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1424150046264344%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"></iframe>