भरनो में पल्स पोलियों अभियान के तहत पहले दिन 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Pramod Kumar,News11 Bharat,

29-30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया.अभियान की शुरुआत चिकित्सा प्रभारी डॉ. जाहिद अख्तर,जिला के डीपीएम जया रेशमा खाखा एवं मुखिया मंजू देवी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर की.इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. जाहिद अख्तर ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन भरनो प्रखंड में कुल 9,946 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई.उन्होंने बताया कि इस बार प्रखंड में 10,516 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.पहले दिन ही अधिकांश बच्चों तक पहुंच बनाई जा चुकी है और शेष बच्चों को अभियान के आगामी चरण में दवा पिलाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी,जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके.उन्होंने भरोसा जताया कि डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया जाएगा.डॉ. जाहिद अख्तर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं.उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है.

जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया रेशमा खाखा ने भी अभियान की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए.अभियान को सफल बनाने में डॉ. धीरज मंडल,डॉ. गुलजार अली,डॉ. प्रियंका सिंह,बीपीएम रविन्द्र कुमार,युगल किशोर साहू,परवीन कुमार,आनंद लाल,फहीम चौधरी,जावेद हसन,सुभेश्वर सिंह,साबिया मिंज,शिवांकी केशरी,अनिता कुजूर,खलबी उरांव,प्रेम प्रसाद सहित सभी एएनएम,सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: गुमला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू,1.49 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा