न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोकर खोरहटोली से लापता हुई 18 माह की अदिति पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. वही जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर से दो मासूम लापता हो गए है. 6 साल के युवांश और 10 साल की रोशनी कुमार बीते 25 मई से लापता हो गई है. जिसको लेकर परिजन का हाल बुरा है. मामले को लेकर जगरनाथपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं. पुलिस दोनों बच्चों को ढूंढने में जुट गई है. धूप में खेलने को लेकर मां ने बच्चों को डांटा तो बच्चे घर से निकल कर चले गये.