जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की छापेमारी, दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Ark Sahuliyar

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के कार्यालय में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के कार्यालय में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पूरे जेपीएससी कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. 

मौके पर सिटी एसपी के नेतृत्व में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. जेपीएससी कार्यालय में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर जांच टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है.

गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे हैं. विशेष रूप से कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी और विरोध देखने को मिला था. इस पूरे मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई है. 

यह भी पढ़ें- चतरा एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े मर्डर: बिहार की विधायक के बेटे रॉकी यादव के गार्ड ने साथी को मारी गोली, आरोपी अरेस्ट