न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL परीक्षा को लेकर CID ने JSSC कार्यालय में दबिश दी है. CID की टीम ने JSSC कार्यालय में छापा मारा है. टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है. साथ ही दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. हाल ही में सचिव सुधीर गुप्ता के घर पर भी छापेमारी हुई थी.
मिली जानकारी के अनुसार JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों की जांच की जाएगी. CID हर एक छात्र के दस्तावेज खंगालने में जुटी है. दोषी पाए जाने पर छात्रों पर सख्त कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: भूख हड़ताल पर बैठे कौशल की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती