अवैध कोयला के विरुद्ध CISF-CCL का बड़ा एक्शन, तीन दिन की ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

Pramod Kumar,News11 Bharat,

क्षेत्र में कार्रवाई से कोयला माफिया में मचा हड़कंप <br/>

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ जिले में अवैध कोयला के विरुद्ध CISF-CCL का बड़ा एक्शन, लगातार तीन दिन के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयले को जंगल से किया जब्त,इस कार्यवाही से कोयला माफिया में मचा हड़कंप.

CCL की संपत्ति की चोरी एवं अवैध कोयला खनन के विरुद्ध CISF Unit एवं CCL Kujju की संयुक्त टीम ने Topa क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए  तोपा मैगजीन के समीप तोयरा क्षेत्र एवं शिव मंदिर परिसर से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद कर जब्त किया गया है. बड़ी मात्रा में कोयला बरामद होने से क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.
यह संयुक्त कोयला छापेमारी सुमंत सिंह, उप महानिरीक्षक, CISF, CCL Ranchi के मार्गदर्शन में की जा रही है. अभियान का नेतृत्व अमित कुमार पांडे कमांडेंट, CISF Unit ke नेतृत्व किया जा रहा है.

संयुक्त कार्रवाई के संबंध में  अमित कुमार, कमांडेंट, CISF Unit ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार एवं CCL की संपत्ति की चोरी के विरुद्ध CISF की कार्रवाई लगातार जारी है. MMDR Act के प्रावधानों के तहत की जा रही कार्रवाई से कोयला माफिया में दहशत का माहौल है. उन्होंने स्पष्ट किया कि CISF की नजर पूरे क्षेत्र पर है और कोयला चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि CCL Kujju एवं Topa क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, भंडारण एवं चोरी के खिलाफ CISF और CCL की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. क्षेत्र में CISF के बल की तैनाती एवं लगातार निगरानी के कारण अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर दबाव बढ़ गया है.

CISF अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि CCL की संपत्ति की चोरी एवं अवैध कोयला खनन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा पूरे क्षेत्र में अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बीएसएफ जवान के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को बेंगाबाद पुलिस ने भेजा जेल