बाघमारा में अवैध कोयला कारोबार पर CISF की बड़ी कार्रवाई, पांच हाइवा कोयला जब्त

Ark Sahuliyar

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का अभियान लगातार जारी है.

न्यूज़11 भारत 
बाघमारा/डेस्क:
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को बाघमारा के महुदा थाना क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल के पीछे मछियारा इलाके में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से भंडारित करीब पांच हाइवा कोयला जब्त किया गया. मौके पर मौजूद CISF की टीम ने कोयले को अपने कब्जे में लेकर उसे स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. छापेमारी के दौरान बीसीसीएल के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और जब्त किए गए कोयले के सत्यापन व आगे की कार्रवाई में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें- अस्पतालों में हिंसा की कड़ी निंदा, भ्रामक सोशल मीडिया प्रचार का विरोध. IMA-HBI एवं AHPI एकजुट