न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में गम्हरिया लालापट्टी देवी धाम से संजय प्रसाद सिन्हा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षद प्यारिया देवी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ और फीता काट कर निर्माण कार्य की शिलान्यास किया . शिलान्यास के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए. निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने कहा कि योजना देना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करना स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य पर नजर रखने को कहा. योजना की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है. मौके पर पार्षद राजेंद्र पाल, राजकुमार कश्यप, आनंद कुमार, अभिमन्यु गुप्ता, समाजसेवी सोनू चंद्रवंशी, पिंटू गुप्ता, असगर आलम, संजय प्रसाद सिन्हा, शंभू प्रसाद सिन्हा, संवेदक विवेक सिंह, चीकू सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, मंगरा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत