CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से की बातचीत

News11 Bharat,Pramod Kumar,

स्वास्थ्य का हाल जाना और झारखंड के छात्र आन्दोलन का किया समर्थन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के सदर अस्पताल में भर्ती जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो से देर रात CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बातचीत की.  वीडियो कॉल के द्वारा दीपके ने देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की. उन्होंने बातचीत के दौरान देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और छात्र आन्दोलन को अपना पूरा समर्थन दिया. बता दें कि जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आन्दोलन में देवेन्द्र नाथ भूख हड़ताल पर बैठे थे. इसके बावजूद वह छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

फिलहाल, रांची सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो की स्थिति बेहतर है. देवेंद्र नाथ महतो को लगे ऑक्सीजन मास्क को हटाया गया है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में ही भर्ती रखा गया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग की पंचमाधव पंचायत के माधोपुर गांव में करोड़ो की लागत से सोलर बिजली प्लांट का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी