सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दी शुभकामनाएं 

Ark Sahuliyar

मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज डॉ. कामिल बुल्के पथ (पुरुलिया रोड), रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में आयोजित रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की. इस अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद, फादर अजित कुमार खेस सहित अन्य धर्मगुरु एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- बाघमारा: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई, 90 टन कोयला जब्त