न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ. ध्वजारोहण के बाद अब सीएम ने राज्य की जनता को संबोधित किया. सीएम हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाना चाहते हैं, जहां शिक्षा, ज्ञान, तकनीक और सभी भाषाओं का विकास एक साथ हर व्यक्ति तक पहुंचे. भारत केवल एक राज्य नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना का केंद्र बिंदु है. प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग और समेकित विकास हमारा लक्ष्य है.

सीएम हेमंत सोरेन ने वर्तमान में चल रहे JPSC आंदोलन को लेकर कहा कि आपकी प्रतिभा को किसी माफिया और उसके काले कारनामों के सहारे नहीं छोड़ा जाएगा. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. हम बिना प्रमाण के किसी को भी दोषी ठहराने की राजनीति नहीं करेंगे.
सीएम ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा में हमें सरकार के साथ आपकी सहभागिता चाहिए. आप अपनी मेहनत पर विश्वास बनाए रखें. मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर समाज का विश्वास हो.
इसे भी पढ़ें: रांची में शान से लहराया तिरंगा, नगर निगम से विश्वविद्यालय और कोर्ट तक मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस