झारखंड

Cm Hemant Soren Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की Historic England के साथ बैठक

Cm Hemant Soren Meeting: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूके दौरे पर गये राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल ने Historic England के साथ बैठक की. [caption id="attachment_129962" align="alignnone" width="300"] cm hemant soren[/caption]

सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था

बैठक का उद्देश्य विरासत, संरक्षण, अनुसंधान और सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था.

समुदाय-आधारित विरासत प्रबंधन पर चर्चा की गई

[caption id="attachment_129963" align="alignnone" width="300"] cm hemant soren meeting[/caption] बता दें की बैठक के दौरान मेगालिथ, मोनोलिथ, प्रागैतिहासिक परिदृश्य और जीवाश्म पार्कों के संरक्षण से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, वैज्ञानिक प्रलेखन, संरक्षण योजना, व्याख्या तथा समुदाय-आधारित विरासत प्रबंधन पर चर्चा की गई. Cm Hemant Soren Meeting: इस अवसर पर Historic England द्वारा मुख्यमंत्री को एवेबरी और स्टोनहेंज जैसे विश्व-प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए विशेष आमंत्रण भी दिया गया.

झारखंड उन चुनिंदा क्षेत्रों में से, जहां मेगालिथिक परंपराएं आज भी जीवित - सीएम

इस मौके पर सीएम ने कहा कि झारखंड देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो इस द्विपक्षीय ढांचे का उपयोग कर अपनी प्राचीन और आदिवासी विरासत के संरक्षण और वैश्विक पहचान बना रहा है.

दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं

[caption id="attachment_129964" align="alignnone" width="300"] बैठक[/caption] सीएम ने कहा कि झारखंड उन चुनिंदा क्षेत्रों में से है जहां मेगालिथिक परंपराएं आज भी जीवित सांस्कृतिक प्रथाओं के रूप में समुदायों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा “Sentinels of Time” शीर्षक से प्रकाशित एक कॉफी टेबल बुक भी प्रस्तुत की गई. read more: Shahid Shailendra Bhadoriya: जम्मू कश्मीर के डोडा में ग्वालियर के शैलेंद्र भदौरिया वीरगति को प्राप्त, CM डॉ मोहन ने दी श्रद्धांजलि