न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार शाम राजधानी रांची की सड़कों पर आम नागरिक के रूप में नजर आए. शहर की वास्तविक स्थिति को समझने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का आकलन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बिना किसी वीआईपी काफिले के अपने आवास से निकले और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया.
ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था पर रखी नजर
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कांके रोड स्थित सरकारी आवास से निजी वाहन में रवाना हुए. इस दौरान उनके साथ पारंपरिक सुरक्षा कारकेड मौजूद नहीं था. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क पर लोगों की गतिविधियों और विधि-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान वे कांटाटोली चौक भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने यातायात संचालन और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया.