न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की व्यापक समीक्षा बैठकों की शुरुआत करने जा रहे हैं. यह महत्वपूर्ण बैठकें 25 मई से 11 जून तक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित होंगी. इन बैठकों के जरिए सरकार विभागों के कामकाज, योजनाओं की प्रगति और बजट घोषणाओं के धरातलीय क्रियान्वयन का आकलन करेगी.
सरकार की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक समीक्षा बैठकों में संबंधित विभागों के मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठकों के पहले दिन जल संसाधन विभाग, वित्त विभाग और वाणिज्य-कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. मुख्यमंत्री विशेष रूप से बजट उपयोग, लंबित परियोजनाओं और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति पर फोकस करेंगे.
यह भी पढ़े: शराब घोटाला मामला में नवीन केडिया की इंग्लैंड जाने की अनुमति मांगने वाली याचिका पर हुई सुनवाई