JPSC आंदोलन को असम के सीएम का समर्थन, कहा- छात्रों की मांगें तुरंत माने झारखंड सरकार

Dipali Kumari

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में बीते कई दिनों से छात्र JPSC-JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा "झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान, मुझे JSSC-CGL भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों के दर्द, गुस्से और चिंताओं को करीब से देखने का मौका मिला." 

उन्होंने कहा कि "मैं उन छात्रों की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकता हूँ जो आज अपने भविष्य और न्याय के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर JMM-कांग्रेस-RJD की झारखंड सरकार ने छात्रों की शिकायतों पर समय रहते संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की होती, तो हालात इस मोड़ पर नहीं पहुँचते. दुर्भाग्य से, गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोप लगातार बढ़ते गए हैं और आज लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार से छात्रों की उचित मांगों को तुरंत स्वीकार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता.