न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: धनबाद में कोयला तस्करों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन! बरोरा क्षेत्र संख्या-1 की ए.एम.पी. कोलियरी (जरलाही पेच) में CISF, BCCL प्रबंधन और बरोरा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध कोयले की लगभग 2000 बोरियां जब्त कीं.रास्ता न होने के कारण सुरक्षाबलों ने तस्करों की मेहनत पर पानी फेरते हुए पूरे कोयले को खदान के पानी में डाल दिया. इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के कोयला चोरों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का साफ कहना है—अवैध खेल किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे.
यह भी पढ़ें: जनसमस्याओं पर कार्रवाई न होने से आहत पलामू के कमलेश सिंह ने मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग की