महेशपुर मोड़ के पास दो वाहनों की टक्कर, तीन लोग घायल

Vaibhaw Vikram

न्यूज1 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के समीप गुरुवार देर रात दो चारपहिया वाहनों के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनबाद की ओर जा रही एक मारुति बलेनो और पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो के बीच यह हादसा हुआ.

बताया जाता है कि स्कॉर्पियो ने बलेनो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बलेनो में सवार तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से चले गए.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. घायल व्यक्तियों में एक अरमान बस के संचालक बताए जा रहे हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, आज झारखंड में दिख सकता है प्रकृति का रौद्र रूप