राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, कल रांची आएंगे प्रदेश प्रभारी के राजू और मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस सक्रिय हो गई है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और तेलंगना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क कल रांची आएंगे. दोनों नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. हेमंत सोरेन के पास कांग्रेस एक सीट की मांग रखेगी. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़े. इन सारे विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक में बात होगी. 

यह भी पढ़ें- झारखंड के सभी जिलों में खुलेगा 'अबुआ दवाखाना', एक ही जगह मिलेगी तीनों पद्धति की दवा