नामांकन के बाद प्रणव झा का विश्वास, कहा- महागठबंधन पूरी तरह एकजुट और मजबूत

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने राज्यसभा चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद न्यूज11 भारत से खास बातचीत की. बातचीत के  दौरान कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने अपनी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा, 'महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं. वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए  उन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने की बात कही. उन कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी ने एक थैला शाह को उतारा है. लेकिन महागठबंधन के सारे विधायक एकजुट और इंटेक्स हैं, पूर्व की परिपाटी को दोहराया नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: होटवार जेल यौन शोषण मामला: महिला ने कोर्ट में आरोपों से किया इनकार, मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज