न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस का एक राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेगा. कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने छात्रों की मांगों और आंदोलन की स्थिति को जानने के लिए यह डेलिगेशन रांची भेजा है. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस विधायक एवं राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया तथा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के. हरि शामिल हैं. इनके साथ कांग्रेस नेता कुमार राजा भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि कुमार राजा की पहल पर ही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यह प्रतिनिधिमंडल छात्रों से मिलने के लिए रांची भेजा है.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच आज रांची में निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा