तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, शुरू हुई बैठक

News11 Bharat

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू तीन दिवसीय दौरे पर आज सोमवार को रांची पहुंचे.

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू तीन दिवसीय दौरे पर आज सोमवार को रांची पहुंचे. यहां वह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर तीन दिनों तक पार्टी के विभिन्न समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. के राजू की पहली बैठक पार्टी के मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में शुरू हो गयी है. वहीं दूसरी बैठक में पार्टी के विधायकों के साथ एसआईआर की समीक्षा की जाएगी. 

रांची पहुंचने के बाद कांग्रेस प्रभारी के राजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पार्टी का डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिलकर SIR प्रक्रिया के लिए 10 दिनों की अवधि विस्तार की मांग करेगा. उन्होंने कहा कि तेलंगाना सहित कुछ राज्यों में SIR प्रक्रिया के लिए अवधि विस्तार हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बाघमारा: जलजमाव के विरोध में सड़क पर बैठे विधायक शत्रुघ्न महतो, मुख्य मार्ग जाम