अवैध कोयला खनन और कारोबार पर लगातार कार्रवाई से हड़कम्प, हजारीबाग में CISF ने जब्त किया चार ट्रक कोयला

News11 Bharat,Pramod Kumar,

धनबाद के बाघमारा और खलारी में भी सुरक्षा बल कर चुके हैं बड़ी कार्रवाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: केनद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अवैध कोयला खनन और कारोबार को लेकर तैयार की गई नई नीति के बाद झारखंड में अवैध कोयले को लेकर लगातार कार्रवाइयां जारी है. सुरक्षा बलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है. हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात चार ट्रकों में लदे अवैध कोयले को जब्त किया है. अवैध कोयला कारोबार पर की गई इस ताजा कार्रवाई की पुष्टि बड़कागांव थाना प्रभारी ने भी की है.

अवैध कोयले के खिलाफ जब से केन्द्र सरकार ने नयी पॉलिसी बनाई है, लगातार कार्रवाइयां शुरू हो गई हैं. बुधवार को धनबाद के बाघमारा में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया. गुरुवार को खलारी में सुरक्षाबलों ने 2.290 टन से अधिक का कोयला जब्त किया है. अब गुरुवार की ही रात को हजारीबाग में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. 

एक तरफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार कोयले के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है, दूसरी तरह अवैध कोयला कारोबार करने वालों में बेचैनी बढ़ गई है. लंबे समय से इसी अवैध कोयला कारोबार को अपनी आजीविका बनाने के साथ कोयले से धन का साम्राज्य खड़ा करने वालों की चूलें अब हिलने लगी हैं. पहले जहां अवैध कोयला कारोबार पर आधी-अधूरी कार्रवाई की जाती थी, वहीं अब केंद्र सरकार राष्ट्रीय खनिज संपदा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध खनन और खनिजों की अवैध ढुलाई पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा बलों को जो अधिकार दिए गये हैं, उसका असर दूसरे दिन से ही दिखने लगा है.  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी और भी बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: हाथी बना सिमडेगा का बड़ा समस्या, झुंड से बिछड़े दो हाथी क्षेत्र में आतंक मचा रहे हैं, ग्रामीण परेशान