न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों खुशबू सिंह ,काजल कुमारी और धीरेन्द्र सिंह को नहीं मिली राहत. CID की विशेष कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका खारिज की. बता दें कि मुख्य लेखपाल सिपाही शंभू कुमार सिंह की पत्नी है काजल कुमारी और सिपाही रजनीश कुमार सिंह की पत्नी है खुशबू सिंह. .48 घंटे की पूछताछ के बाद CID ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था इन दोनों के अलावा शंभू कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह और सौरव कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध वेतन निकासी का मामला करीब 15 करोड़ के फर्जीवाड़े से जुड़ा है. फर्जीवाड़ा फर्जी वेतन पर्ची तैयार कर अवैध निकासी की गई थी. अवैध निकासी की राशि कहां निवेश की है और कहां खर्च की गई है, सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. हजारीबाग के बाद बोकारो, चाईबासा रांची और रामगढ़ ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले उजागर हुए थे.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर में दान की राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान