न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पैसे की लेनदेन को लेकर हुई पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की हत्या मामले के आरोपी नरेश मरांडी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. समीर अंसारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि घटना के करीब छह माह पूर्व समीर अंसारी ने मृतक पियूष उर्फ इबरार अंसारी से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे. रुपये की लगातार मांग और दबाव के कारण समीर ने अपने साथियों के संग मिलकर हत्या की योजना बनाई और गोली मारकर इबरार अंसारी हत्या कर दी. इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया. घटना के 48 घंटे में ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया था. मुख्य आरोपी समेत 4 को गिरफ्तार की थी. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग एक मैगजीन, देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा और 09 जिंदा गोली बरामद की गई थी.
यह भी पढ़ें- 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से सीआईडी की कड़ी पूछताछ