07 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में 10 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला 

Ark Sahuliyar

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में 10 अगस्त को कोर्ट का फैसला आएगा.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में 10 अगस्त को कोर्ट का फैसला आएगा. अधिवक्ता के उपस्थित नहीं होने के कारण आज सुनवाई नहीं हो पाई. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में आरोपी नेसार अंसारी ने ट्रायल फेस किया है. जघन्य अपराध का मामला साल 2020 के रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट का है. मासूम के साथ दुष्कर्म कर शव को एक बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया था. शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. आक्रोशित  ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया था. बच्ची की जनाजे में तत्कालीन ग्रामीण एसपी नौसाद आलम ने भी शामिल होकर कांधा दिया था. 

यह भी पढ़ें- बोकारो की नाबालिग के लापता होने के मामले में HC में सुनवाई, सोशल मीडिया डेटा और जांच प्रक्रिया को लेकर हुई चर्चा